एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कावड़ यात्रा को लेकर दिए कड़े निर्देश

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीते दिन कुंडेश्वरी क्षेत्र में डंपर से हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत के मामले में आज कुंडेश्वरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया । इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के चलते पूरी मुस्तैदी से पुलिस अपना कार्य करें। कांवरियों को किसी प्रकार की भी आसुविधा न हो इसके लिए पुलिस अभी से मुस्तैद हो जाए। यहां बता दें कि बीती 8 फरवरी को कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले किया था। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में संलिप्त डंपर संख्या UP 22 AT 5045 को कब्जे में लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा हेतु विशेष प्रबंधन कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कड़ाई से लागू किया जाएगा। CCTV से निगरानी व्यवस्था दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण जनपद में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा।
अवैध भारी वाहनों पर रोक
जहाँ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहाँ लोहे के बैरियर लगाए गए हैं ताकि अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। स्कूली बच्चों की सुरक्षा स्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों का आवागमन सुरक्षित रहे। व्हाट इस पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं कांवड़ यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment