देहरादून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 40 करोड़ के लेनदेन का आरोप

राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन शर्मा (40) की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय दो युवक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और अर्जुन शर्मा पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। मृतक के साथ कई वर्षों से कार्य कर रहे विजय ने आरोप लगाया है कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर करीब 40 से 42 करोड़ रुपये का लेनदेन चल रहा था और इस संबंध में पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। इस मामले में वसंत विहार थाने और एसएसपी कार्यालय में शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया है कि एक वर्ष पूर्व विनोद उनियाल ने अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। अर्जुन शर्मा का घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास स्थित है और परिवार में उनकी पत्नी के अलावा साढ़े चार साल का बेटा और साढ़े तीन साल की बेटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित एंगल, विशेषकर प्रॉपर्टी विवाद और आर्थिक लेनदेन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment