काशीपुर। नगर क्षेत्र के एक रिसॉर्ट से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पता चला है कि बैंक कॉलोनी, रामनगर रोड निवासी तरुण तिवारी बीती 9 फरवरी की रात अपनी बाइक संख्या UK18F 8704 से एक विवाह समारोह में गया था। जहां से उसकी बाइक लगभग 8:40 बजे मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट की पार्किंग से चोरी हो गई।बाइक के अंदर उनका बैग रखा था, जिसमें हेलमेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। उन्होंने आशंका जताई है कि दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा सकता है बताया गया कि घटना के बाद रिसॉर्ट में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक बाइक, हेलमेट और बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक स्पष्ट रूप से कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
