हल्द्वानी। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों की जीवन शैली और कार्य की अधिकता एवं अनियमित दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पत्रकारों हेतु विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाने के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने सामिल होकर…
Day: February 12, 2026
उत्तराखंड में सांसदों ने 18 प्रतिशत सांसद निधि ही खर्च की
काशीपुर। उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में दिसंबर 2025 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 232 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 87 कार्य दिसम्बर 2025 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है। यह खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी…
हेलमेट न पहनना पड़ा भारी: काशीपुर में बाइक फिसलने से 37 वर्षीय युवक की मौत
काशीपुर के महेशपुरा स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय मनीष पाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में आई गंभीर चोट जानलेवा साबित हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम वह सरवरखेड़ा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। डेला पुल के बीच अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरते ही उनके सिर पर गहरी चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत…
कानून व्यवस्था पर सख्त धामी, अपराधियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देशविस्तृत समाचार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और दोषियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस की कार्रवाई का असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को…
आईएमए के पास 20 एकड़ जमीन पर नया विवाद, ट्रांसफर और प्लॉटिंग की जांच शुरू; सुरक्षा पर उठे सवाल
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के निकट स्थित करीब 20 एकड़ भूमि एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। यह विवाद कथित तौर पर जमीन के ट्रांसफर और उसके उपयोग में बदलाव को लेकर शुरू हुआ है। जानकारी के अनुसार यह भूमि लगभग दो दशक पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक इस्लामिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन स्थापित करने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी, लेकिन अब आरोप सामने आ रहे हैं कि उक्त जमीन को छोटे-छोटे आवासीय प्लॉट में विभाजित कर बेचा…
मंडी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक-युवती के शव मिलने पर दहशत; चंपावत कनेक्शन की जांच तेज
गुरुवार सुबह मंडी क्षेत्र में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने सुबह मंडी परिसर के भीतर शव पड़े देख तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने…
महिला होलियारों की बैठकी होली की रही धूम
काशीपुर। महिला होलियारों की बैठकी होली विनीता जोशी के कटोराताल स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। 40 वर्षों से लगातार यह होली की परम्परा आज भी कायम है। इस बैठकी होली का प्रारम्भ सिद्धि के दाता बिन विधाता होलियार अंजू पंत, वीना जोशी, विनीता आदि ने गाकर किया। इसी क्रम को आगे बढाते हुए, होली अंबे के घर आज पूनम पंत, हिमानी जोशी, भावना जोशी ने होली गायी। इसी क्रम में लगातार होलियां गायी गयीं। यही नही महिला होलियारों ने नृत्य करके शमां बांध दिया। इस अवसर पर शोभा पंत,कमला पंत,…
कांवड़ियों के सेवार्थ के लिए निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा इकाई के तत्वावधान में बैलजूड़ी चौराहे पर कांवड़ियों के सेवार्थ आयोजित चार दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ- संदीप दीक्षित ने किया। सोसायटी सचिव अरुण पंत ने बताया कि शिविर में विगत वर्षों की भांति शिव भक्त कांवड़ियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए चिकित्सकों और दवाइयों की भरपूर व्यवस्था की गई है। चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने अतिथियों समेत शिविर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यहां उपाध्यक्ष डॉ- राजीव गुप्ता, सुखविंदर सिंह पन्नू, अनीता पंत, कौशलेश गुप्ता,…
शिव भक्तों के लिए महापौर ने एक और बस भेजी हरिद्वार
काशीपुर। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महापौर दीपक बाली ने आज अपनी ओर से एक और बस हरिद्वार के लिए भेजी है। उल्लेखनीय है कि महापौर ने अपनी ओर से शिव भक्तों से भरी दो बसों को गत दिवस झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया था। हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसे कम पड़ रही है। गत दिवस भी यही हाल था और बस नहीं मिल पाने के कारण परेशान शिव भक्तों को महापौर दीपक बाली द्वारा गत वर्ष की…
कांवरियों की भरपूर देखभाल के लिए निगम और प्रशासन बधाई के पात्र-मुक्ता सिंह
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह ने बताया कि गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त कांवरिये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने स्थान को निकल चुके हैं। उन्होंने काशीपुर प्रशासन से शिव भक्त कांवरियों के सुरक्षा की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सीसी कैमरों द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। कांवरियों के मोटेश्वर महादेव व रुद्रपुर की ओर जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक से रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता शिवरात्रि तक खोल दिया जाए जिससे शिव भक्त कांवरियों…
