काशीपुर। राष्ट्रव्यापी श्रमिक हड़ताल के मध्य नजर बैंक कर्मियों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में यूनियन से जुड़े हुए सभी बैंक कर्मी आज हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर काशीपुर की सभी बैंक शाखो में दिखाई पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी बैंक कर्मचारी रामनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर एकत्रित हुए और यहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के द्वारा श्रम कानून में बदलाव का विरोध करते हुए सरकार से इन कानून को और बदलाव को खत्म करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं का कहना था की वर्तमान सरकार इस देश के मजदूर और कर्मचारियों का गला घोटने चाहती है और इसी रणनीति के तहत उनके अधिकारों का दामन करना चाहती है, जिसको इस देश का बैंक कर्मचारी वर्ग और मजदूर वर्ग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं श्रम कानून में बदलाव के विरोध में देश के लाखो बैंक कर्मी और मजदूर संगठन सांकेतिक रूप से हड़ताल कर रहे हैं। सभा में बोलते हुए पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के ललित तिवारी ने सरकार को चेताया कि वह श्रमिक विरोधी नीतियों से बाज आए अन्यथा बैंक कर्मियों को बड़े आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। वही बैंक ऑफ बड़ोदा स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखड के प्रांतीय अध्यक्ष सत्यपाल शर्मा ने कहा की सरकार बैंक कर्मचारी के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत पांच दिवसीय बैंकिंग को अभिलंब लागू करें और बैंकों में नई भर्तियां लागू की जाएं देश भर की बैंक शाखो में कर्मचारियों के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी स्वच्छता कर्मचारियों का भारी अभाव है, लेकिन सरकार की ओर से बैंकों में कोई भी भर्ती नहीं की जा रही है। सरकार श्रमिक विरोधी नीतियों को छोड़कर पहले निर्णय लिए गए फैसलों को लागू करें। आज के प्रदर्शन में पंजाब नेशनल बैंक के ललित तिवारी, रोबिन सिंह, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के नितिन गोला, नरेश कुमार, आकाश सक्सेना, सचिन कुमार, राहुल यादव, गिरीश पोखरियाल, संजय मास्टर गौतम, मोहम्मद हारुन, अभिषेक कार्की, विनोद कुमार, विनीत कुमार, दिगंबर सिंह, सुंदर सिंह कार्की आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
