काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह ने बताया कि गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त कांवरिये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने स्थान को निकल चुके हैं। उन्होंने काशीपुर प्रशासन से शिव भक्त कांवरियों के सुरक्षा की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सीसी कैमरों द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। कांवरियों के मोटेश्वर महादेव व रुद्रपुर की ओर जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक से रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता शिवरात्रि तक खोल दिया जाए जिससे शिव भक्त कांवरियों को लंबा रूट तय ना करना पड़े। कांवरियों वाले रूट पर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए जिस मार्ग से शिव भक्त कांवरिया जाते हैं उस रूट पर चौपाइयां वाहन डंपर और ई-रिक्शा को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी निवेदन किया कि विभाग द्वारा एक मोबाइल स्वास्थ्य वाहन की व्यवस्था की जाए जिससे अगर किसी शिव भक्त कांवरिया को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो उसकी तत्काल उपचार हो सके। उन्होंने नगर निगम से भी निवेदन किया काशीपुर के समस्त मंदिरों पर सफाई व्यवस्था और चूने की व्यवस्था की जाए। श्रीमती मुक्ता सिंह ने महापौर दीपक वाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस बार ढेला पुल पर जो शिव भक्त कांवरियों के लिए लाइट की स्थायी व्यवस्था की है इसके लिए वह बधाई के पात्र है और महाशिवरात्रि तक नॉनवेज की दुकाने बंद करने का निर्णय भी प्रशंसनीय है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरीके से प्रशासन और नगर निगम ने कांवरियों के लिए इंतजाम किए हैं उसके लिए वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
