काशीपुर। महिला होलियारों की बैठकी होली विनीता जोशी के कटोराताल स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। 40 वर्षों से लगातार यह होली की परम्परा आज भी कायम है। इस बैठकी होली का प्रारम्भ सिद्धि के दाता बिन विधाता होलियार अंजू पंत, वीना जोशी, विनीता आदि ने गाकर किया। इसी क्रम को आगे बढाते हुए, होली अंबे के घर आज पूनम पंत, हिमानी जोशी, भावना जोशी ने होली गायी। इसी क्रम में लगातार होलियां गायी गयीं। यही नही महिला होलियारों ने नृत्य करके शमां बांध दिया। इस अवसर पर शोभा पंत,कमला पंत, भावना, जया, अंजू, कबिता, हर्षिता, दीपा जोशी, संपदा जोशी, हेमा तिवारी, विनीता तिवारी, अंजू पंत, हेमा जोशी सहित लगभग चार दर्जन महिला होलियार उपस्थित रहीं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
