सड़क हादसे में महुआखेड़ा जीजीआईसी की शिक्षिका हुई घायल

काशीपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शिक्षिका को ले जाकर काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह 9ः30 बजे चौकी पैगा से काशीपुर की तरफ 200 मीटर की दूरी पर एक कार और स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ। जिसमें स्कूटी चालक दीपिका पुत्री नरेश कुमार निवासी लालपुर थाना कुंडा अपनी स्कूटी से लालपुर से महुआखेड़ा जीजीआईसी में पढ़ाने जा रही थी। सामने अलीगंज से काशीपुर की तरफ जा रही कार बलेनो यूपी 32 जेजे 3293 ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी चालक दीपिका उपरोक्त को गंभीर चोटें आई हैं तथा कार में सवार तीन लोगों राजेश, मीनू पत्नी राजेश तथा सुषमा को भी चोट आई हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एक निजी अस्पताल भिजवा गया है। दोनों गाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी पर लाकर खड़ा किया गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment