काशीपुर। नगर की कुमाऊँ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के स्थापना कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता निभाई और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भगवान शिव से सभी क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। महापौर दीपक वाली ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव योगेश, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह बंटी, वीरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, दिलेर सिंह, हीरा सिंह, मुख्य पंडित लक्की जी समेत दर्जनों स्त्री पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
