देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, साथ ही कई जिलों के कप्तानों में भी बदलाव किया गया है।पुलिस महकमे में हुए बदलाव के तहत आईपीएस निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ बनाया गया है। आईपीएस प्रहलाद मीणा को डीआईजी विजिलेंस हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस प्रमेंद्र डोभाल को एसएसपी देहरादून बनाया गया है।आईपीएस नवनीत सिंह को एसएसपी हरिद्वार की कमान सौंपी गई है, जबकि आईपीएस अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। आईपीएस अजय गणपति को एसएसपी उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। आईपीएस मणिकांत मिश्रा को एसपी इंटेलिजेंस और आईपीएस प्रदीप राय को एसपी सीबीसीआईडी बनाया गया है। आईपीएस अमित श्रीवास्तव को कमांडेंट आईआरबी प्रथम की जिम्मेदारी मिली है।इसके अलावा आईपीएस अक्षय कोंडे को एसपी पिथौरागढ़ और आईपीएस रेखा यादव को एसपी चंपावत बनाया गया है। आईपीएस चंद्रशेखर आर. घोडके को एसपी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। आईपीएस देवेंद्र पींचा को कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तथा आईपीएस निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। आईपीएस जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।पीपीएस अधिकारियों में जितेंद्र चौधरी को एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक उधमसिंह नगर, निशा यादव को एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक हरिद्वार, मनोज ठाकुर को एसपी कोटद्वार तथा चंद्र मोहन सिंह को एसपी रीजनल इंटेलिजेंस बनाया गया है।इधर, पुलिस विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 6 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस लिया गया है। आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग के साथ निदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाया गया है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
