बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था में जुटा

काशीपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। काशीपुर समेत जिले में करीब 39,000 विद्यार्थी पंजीकृत है। मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 21 फरवरी से उत्तराखड बोर्ड परीक्षाएं होना प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 110 केंद्र हैं और व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी है। छात्रसंघ संख्या अधिक होने के कारण 37 केंद्र संवेदनशील हैं। 18 फरवरी को जिले में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। उन्हें परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न कराने, केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने आदि के निर्देश दिए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर दूसरे विद्यालय का एक कस्टोडियन तैनात रहेंगे। जिले में 10वीं में 21,362 और 12वीं में 18,562 विद्यार्थी पंजीकृत है। इनमें से काशीपुर में करीब 7000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में फर्नीचर पर्याप्त है। यदि किसी स्कूल में फर्नीचर कम होगा तो पास के स्कूल से पूरा कर दिया जाएगा

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment