काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आज ग्राम सभा बांसखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले ‘राजभवन घेराव’ की तैयारियों पर विस्तार से रणनीति बनाई गई और मिशन 2027 के चुनाव हेतु संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर काशीपुर विधानसभा प्रभारी अकरम अली, राम देव शर्मा, ग्राम प्रधान शफीक अहमद, पूर्व प्रधान रियासत हुसैन, राकेश टोपी वाले, राकेश भगत, जितेंद्र, गौरव सहित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी साथियों ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।








संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
