कोर्ट में पेश किए गए आरोपी, कई माह तक धमकी देकर शोषण का आरोपखबर:रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो प्रसारित कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के अनुसार आरोपी मेहरबान और अब्दुल रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक महिला का पति ईंट भट्टे पर…
Day: February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम धामी ने दिया आशीर्वाद और एक करोड़ की घोषणा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नौगवांठग्गू स्थित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समानता और सादगी को बढ़ावा देता है तथा अनावश्यक खर्च को कम करने में सहायक होता है। उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को संदेश दिया कि विवाह जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है, इसलिए आपसी विश्वास और…
खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम ने किया जलाभिषेक
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,…
आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया ऋषि बोध पर्व
काशीपुर। आर्य समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री मद दयानंद आश्रम में हवन पूजन कर ऋषिबोध पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज के उपसचिव./प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की भव्य यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान श्री अतुल रस्तोगी, , श्री विजय कुमार शर्मा एवं श्री अवध अग्रवाल सापत्नीक रहे जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं टेक चंद्र जी ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ विस्तार पूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा आज के…
मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
काशीपुर। चैती मेला मैदान स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर यहा शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजनों समेत विशाल भंडारे भी चलाए गए। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस गंतव्य की ओर लौटने वाले कांवरियों का जत्था हजारों की तादात में गत शनिवार की शाम चैती मेला मैदान में जमा हो गया। इस दौरान भगवा वस्त्र में बम बम भोले हर हर भोले…
