खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम ने किया जलाभिषेक

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया तथा एसएसपी अजय गणपति समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment