रुड़की में नशीला पेय पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल — दो आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी, कई माह तक धमकी देकर शोषण का आरोपखबर:रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो प्रसारित कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के अनुसार आरोपी मेहरबान और अब्दुल रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक महिला का पति ईंट भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले काम के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान उसका एक परिचित घर आया और महिला को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान वीडियो भी बना लिया गया।आरोप है कि बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय तक महिला का शोषण करता रहा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने वीडियो प्रसारित कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment