काशीपुर। नवीन कृषि मंडी और फल मंडी की आय बढ़ाने को लेकर आढ़तियों की दुकानों के किराए में वृद्धि की गई है। प्रत्येक पांच साल में दुकानों के किराए में 20 फीसदी की वृद्धि की जाती है। समिति की अनाज, फल, सब्जी के आढ़तियों की 60 से 70 दुकानें है। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मंडी समिति में दुकानों के किराए में वृद्धि की गई है। यह किराया वृद्धि उन दुकानदारों की गई है जिनकी दुकान पर पांच साल पहले किराया वृद्धि हुई थी। मंडी में दुकानों को किराया एक हजार रुपये से 3500 रुपये तक हैं। बताया कि मंडी की आय को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी समिति में किसान बाजार बनाया जा रहा है, जो तीन से चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। किसान बाजार से मंडी की आय में वृद्धि होगी, वहीं किसानों को भी बाजार में हर प्रकार की वस्तुएं मिल सकेंगी।









संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
