गन्ने का रकबा कम होने के चलते समय से पहले दो चीनी मिले हुई बंद

काशीपुर। क्षेत्र में गन्ने का रकबा कम होने से इसका असर पिछले सालों में दिखना शुरू हो गया है। गन्ने के अभाव में बाजपुर और जसपुर की दो शुगर मिलें समय से पहले बंद हो गई हैं। यह दोनों शुगर मिलें पहले मार्च माह के अंत में बंद होती थी, लेकिन पिछले दो साल से यह शुगर मिल फरवरी में बंद हो गई।जसपुर क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 12 नवंबर और बाजपुर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 17 नवंबर से शुरू हुआ था। क्रय केंद्रों से शुगर मिलों को गन्ना मिल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे गन्ने की आपूर्ति कम होती गई। मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद होने वाली दोनों शुगर मिलें पिछले दो सालों से फरवरी में बंद हो रही है। विशेषज्ञ इसके पीछे घटते गन्ना का रकबा मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गन्ने का रकबा इसी तरह कम होता रहा तो काफी संकट उत्पन्न हो सकते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment