विधायक ने किया ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चैनल का शुभारंभ

काशीपुर। आज नगर के प्रतिष्ठित ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने की। कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा एवं संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक चीमा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त और प्रभावी मंच सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका निरंतर विस्तार पा रही है और ऐसे प्रयास छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने विशेष रूप से जनसंचार, एनीमेशन एवं अन्य व्यावसायिक पाठड्ढक्रमों के विद्यार्थियों को इस मंच से मिलने वाले प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। विधायक चीमा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।कॉलेज के अकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ- मनोज मिश्रा ने बताया कि ज्ञान वार्ता के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाचार लेखन, एंकरिंग, वीडियो संपादन तथा डिजिटल कंटेंट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास होगा और वे मीडिया उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ- मनोज मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment