काशीपुर राजकीय चिकित्सालय मे हड्डी रोग विशेषज्ञ ना होने से रोगियों में मायूसी

काशीपुर। नगर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर हड्डी रोगियों को निजी अस्पतालों की और रुख करना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेबों पर खासा भार पड़ रहा है। क्षेत्र का सरकारी अस्पताल नगरवासियों के साथ आसपास शहरवासियों के लिए खासा महत्वपूर्ण है। वहीं इस क्षेत्र में समय-समय पर सड़क हादसे होने के बावजूद यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद लगभग आठ महीने से रिक्त चल रहा है। बता दें लगभग आठ माह पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान की यहां तैनाती थी। उस दौरान 140 से 150 तक प्रतिदिन ओपीडी होने के साथ ही एक महीने में 8 से 10 हड्डी के आपरेशन हुआ करते थे। उनकी पदोन्नति होने और लोहाघाट चंपावत सरकारी अस्पताल का प्रभारी बनने के बाद यह पद रिक्त हो गया। उसके बाद से यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से सड़क हादसों के गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों का निजी डॉक्टरों के यहां इलाज कराना मजबूरी बन चुका है। बताया जाता है वर्तमान में प्रतिदिन 30-40 लोग हड्डी से संबंधित परेशानी लेकर यहां पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व की भांति यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ राजीव चौहान को पुनः काशीपुर स्थानांतरित किया जिससे हड्डी रोगियों को निजात मिल सके और उनके जेबों पर पहले भर भी कम हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment