नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस के साथ की बैठक

काशीपुर। आज काशीपुर कोतवाली परिसर में उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक अहम गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने सुझाव रखे और स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस प्रशासन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसएसपी ने कहा कि उन्होंने 15 फरवरी को उधम सिंह नगर जिले का चार्ज लिया है। उन्होंने यह भी कहां कि थाना-चौकियों में जितने भी हमारे कम्प्लेनर्स आ रहे हैं, उनकी सभी की सुनवाई हो और उनके प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारी द्वारा अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। आज काशीपुर में आयोजित पब्लिक मीटिंग में भी यही शिकायत सामने आई है और अन्य क्षेत्रों से भी नशे के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो छोटे-छोटे पेडलर्स हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिला अपराध के संबंध में भी सभी अधिकारियों को सेंसिटाइज किया गया है। जहां भी महिला अपराध के मामले अधिक हैं, वहां समय से अभियोग पंजीकरण किया जाए और समुचित पुलिसिंग कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में कहां की चाहे रुद्रपुर हो या काशीपुर, आम जनमानस से सुझाव लिए जाएंगे, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के सुझावों के आधार पर टीआई काशीपुर और एसएचओ काशीपुर को निर्देशित किया गया है कि अपना एक ट्रैफिक प्लान तैयार करें और जहां पुलिस मैनपावर की कमी है, वहां सूचित करें। यदि मैनपावर बढ़ाने की आवश्यकता है तो उसके संबंध में भी अवगत कराया जाए।इसके अलावा रुद्रपुर में सीओ को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय द्वारा भूमि ठगी के मामलों में जो निर्देश जारी हुए हैं, उनके अनुसार अब प्रारंभिक जांच पहले सीओ स्तर से कराई जाएगी। यदि जांच में मामला सिविल प्रॉपर्टी का पाया जाता है तो संबंधित सिविल प्रशासन के अधिकारियों को हमारी ओर से कम्युनिकेशन भेजा जाएगा, लेकिन यदि आपराधिक मंशा पाई जाती है तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, सीओ वैभव सिंह, के अलावा बड़ी संख्या में चौकी व थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।अलावा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment