गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक महिला को गांजा बेचते गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा व 5150 रूपये की नकदी बरामद की है।कुंडेश्वरी चौकी पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान ग्राम रम्पुरा में एक महिला पुलिस को आता देख घर के अंदर जाने लगी। शक होने पर जब पुलिस ने महिला को घर के अंदर से पकड़ा तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा दो किलो अवैध गांजा समेत गांजा बेच कर अर्जित की गई 5150 रूपये की नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान ग्राम रम्पुरा निवासी परमजीत कौर पत्नी स्व- सुरजीत सिंह के रूप में हुई। परमजीत कौर ने बताया कि यह गांजा एक लडका उसे देकर जाता है जिसका नाम व पता उसे नहीं पता। बताया कि वह गांजे की छोटी छोटी पुडिया बनाकर 50 रुपये के हिसाब से बेचकर पैसा कमाती है। पुलिस ने आरोपी महिला का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई चन्दन सिंह बिष्ट, एसआई सौरभ कुमार भारती, कां- मुकेश कुमार, दर्शन सिंह, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक जोशी व महिला कां- इन्दू राणा रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment