रुपए दो गुना करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने के तीन नटवरलाल पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर। रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों ग्रामीणों से करीब करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते मंगलवार को बांसखेड़ा निवासी शकील अहमद ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व सरताज अली उर्फ कादरी बाबा एक धार्मिक जलसे में मुख्य अतिथि बनकर गांव आया। अपने भाषण में उसने लोगों को झांसा दिया कि उसके पास ‘भाईजान नाम का जिन्न’ है, जो रुपये दोगुना कर देता हैं। आरोपियों ने लोगों से पैसा जमा करने और 40 दिन धार्मिक सेवा कराने पर रकम दोगुनी करने का वादा किया। कामगार वर्ग, विधवा, युवाओं के लिए 25,500, 15,500, 12,500 और 6,500 रुपये जैसी अलग-अलग स्कीम बताईं। इसमें नौ लोगों से ही करीब 63 लाख रुपये ठगे गए। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य भी इसमें शामिल रहे। आरोप है कि गिरोह ने गांव के कम पढ़े-लिखे सैकड़ों लोगों को अंधविश्वास में फंसाया और उनसे पैसे जमा कराए। तय समय के बाद जब लोगों ने अपने जमा पैसे मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी गणपति ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम आरोपी सरताज अली उर्फ कादरी बाबा पुत्र अख्तर अली, शफीक पुत्र रफीक और आरिफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ रामपुर (यूपी) भागने की फिराक में थे पुलिस ने इन्हें घेराबंदी कर जनपद रामपुर से धर दबोचा। आरोपी रामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी अजय गणपति ने दो टूक कहा कि अंधविश्वास और लालच के नाम पर जनता को ठगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलफ अभियान जारी रहेगा। वहीं पुलिस ने जनता से अपील की है कि रुपये डबल करने, तंत्र-मंत्र या जिन्नात जैसी किसी भी योजना के झांसे में न आएं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, विवेचक एसआई मनोज धोनी,, एएसआई दीपक चौहान, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती व राजेन्द्र जोशी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment