ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 72 घंटे में खटीमा हत्याकांड का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार

जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीमों ने करीब 60–70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए सघन सुरागरसी और स्थानीय पूछताछ के आधार पर मृतका के ही भतीजे रवि चंद को आरोपी के रूप में चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी की देर रात डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि खटीमा के सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में वृद्ध महिला जानकी चंद का शव घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं की टीम मौके पर पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की गई। पूछताछ में आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने 21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस त्वरित सफलता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment