काशीपुर। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज डिपो को प्रतिदिन दस लाख रुपये की कमाई का लक्ष्य मिला है। अभी तक डिपो को साढ़े सात लाख रुपये का लक्ष्य था लेकिन अब होली के चलते लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है। होली का त्योहार इस वर्ष 4 मार्च को मनाया जाएगा और इन दस दिनों के भीतर सभी डिपो को बेहतर कमाई करने का लक्ष्य दिया गया है। होली पर दिल्ली या फिर अन्य राज्यों से लोग पहाड़ आते हैं। ऐसे में मुख्यालय की ओर से सभी डिपो को लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर रोडवेज डिपो की बात करें तो यहां से दिल्ली के लिए 18 बसें संचालित होती हैं। बसों के चालक-परिचालक को बेहतर कमाई करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि डिपो की आय में बढ़ोतरी हो सके। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि डिपो को दस लाख रुपये प्रतिदिन का लक्ष्य मिला है। जयपुर, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार रूट पर चलने वाली बसों के चालक-परिचालक को बेहतर कमाई करने के निर्देश दिए गए है। वहीं बाइपास रूट पर नहीं जाने के भी निर्देश दिए गए है।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
