काशीपुर। अलग-अलग मामलों के दो चैक वाउंस के वांरटियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत जनपद में चलाए जा रहे वांछित व ईनामी वारंटियों की गिरफ्रतारी के क्रम में कोतवाली पुलिस के एएसआई प्रकाश बोरा व कांस्टेबल गिरीश मठपाल ने लंब समय से फरार चल रहे चैक वाउसं के वारंटी मौहल्ला काजीबाग निवासी जाहिद हुसैन पुत्र चुन्ना हुसैन को गिरफ्रतार किया। वहीं कुंडा थाना पुलिस ने भी करीब एक वर्ष से फरार चले रहे चैक वाउंस के वारंटी शिवराजपुर पट्टी निवासी निपेंद्र सिंह पुत्र अंतराम को चौकी क्षेत्र से गिरफ्रतार किया। पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व राजकुमार शामिल रहे।














संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
