सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ 2027 तैयारियों की समीक्षा की, 234.55 करोड़ के 34 कार्यों का शिलान्यास

हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कुल 34 स्थायी प्रकृति के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल कुंभ मेले के सफल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन आधारभूत विकास को मजबूत करना भी है, ताकि भविष्य में भी तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्वीकृत कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना से जुड़े 7 कार्य, जिनकी लागत 70.54 करोड़ रुपये है, तथा सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के 12 कार्य, जिनकी लागत 127.23 करोड़ रुपये है, विशेष रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ 2027 उत्तराखंड की वैश्विक पहचान को और सशक्त बनाने का अवसर है, इसलिए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस रखा जाए। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment