काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर मोहल्ला किला काशीपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन में सर्वप्रथम हवन पूजन कर श्री गणेश वंदना के साथ व अतिथि गणों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का श्री सत्य सनातन हिंदू सम्मेलन समिति प्रताप एवं ऽत्रियान समिति काशीपुर के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान भगवान श्रीराम जी का पटका व रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महंत विकास नाथ महाराज जी ने बताया कि आज संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सनातनियों को शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि हिन्दू जागे तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा के उद्घोष के साथ संपूर्ण क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विराट हिंदू सम्मेलन में बच्चों के मानसिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि अब नई पीढ़ी को डर के साये से बाहर निकलने का समय आ गया है। मुख्य अतिथि महंत विकास नाथ महाराज प्रांत संस्कृति एवं मठ मंदिर प्रमुऽ धर्म जागरण समन्वय उत्तराऽंड ने धर्म की रक्षा हेतु संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम काशीपुर के मंहत श्री श्री 108 मंहत लऽनदास दास महाराज जी, मुख्य वक्ता पीयूष जी, विश्व हिंदू परिषद नैनीताल विभाग मंत्री विशिष्ट नीरजा चौधरी, सह विभाग कार्यवाहिका नैनीताल विभाग आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गोयल एवं सर्वेश शर्मा द्वारा किया गया। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम के मंहत बाबा लऽनदास महाराज जी ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर हिंदू समाज संगठित हो रहा है। हमारी सनातन संस्कृति वैश्विक कल्याण का संदेश देती है और भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंहत विकास नाथ महाराज जी ने कहा कि पराधीनता के दौर में एकजुटता के अभाव में देश पिछड़ा, लेकिन अब समाज संगठित होकर आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेऽ करते हुए हिंदू समाज को गर्व के साथ अपनी पहचान के लिए एकजुट होने का आ“वान किया। सम्मेलन में सकल हिंदू समाज के बच्चों के मानसिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि अब नई पीढ़ी को डर के साये से बाहर निकालने का समय आ गया है। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सनातन संस्कृति ही विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संघ कार्यकर्ता रामरतन सक्सैना, उदय कुमार वशिष्ठ, सौरभ गुप्ता ,अमित चतुर्वेदी, योगेश जोशी , अजय टंडन, अबंरीष गर्ग, सर्वेश शर्मा, आशीष कुमार शर्मा ऽुट्टðू, अंकुर गुप्ता, अश्वनी वर्मा, अभिषेक पुष्पक, श्री गंगे बाबा मंदिर के सेवादार एवं दैनिक भास्कर के पत्रकार राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अमित कुमार कृष्ण गोपाल सक्सेना, विमल गुप्ता, मानवेंद्र मानस, संतोष देवी पूर्व पार्षद, सर्वेश शर्मा शशि, विपिन अरोड़ा, चौधरी सत्यपाल सिंह, अभिषेक कुमार, मास्टर सुभाष शर्मा, राजेश सैनी एडवोकेट समेत सैकड़ों सनातनी हिंदू धर्म के महिला पुरुष उपस्थित रहे













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
