कुशल कार्रवाई: काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी दबोचा

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 20 फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर संख्या 60/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर ने विशेष पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश के लिए व्यापक सुरागरसी-पतारसी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से तेजी से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र स्वर्गीय दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जरा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत (उम्र लगभग 21 वर्ष) उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मुकदमे में धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट तथा महिला कांस्टेबल नेहा मेहता शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment