काशीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

काशीपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पक्काकोट निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 22.02.2026 को प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुरागरसी-पतारसी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में जुनैद पुत्र मंजू (20 वर्ष) निवासी पक्काकोट, काशीपुर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध काशीपुर कोतवाली में पूर्व से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कटोराताल कोतवाल भाकुनी, एसएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम कनवाल तथा गिरीश मणपाल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment