पुलिस ने चोरी की घटना का भी किया 24 घंटे में खुलासा

काशीपुर। इस समय पुलिस के लिए 24 नंबर लकी माना जा रहा है क्योंकि ज्यादातर पुलिस 24 घंटे के अंदर घटनाओं का खुलासा करती है दिखाई दे रही है। पुलिस ने शोरूम में लगे एसी के पार्ट्स चोरी करने के आरोपी को भी 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। रामनगर रोड स्थित शोरूम रैड टेप लि- के मैनेजर सैनिक कालोनी निवासी जगत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह ने पुलिस को रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने आरोपी मौहल्ला काजीबाग कटोरातल निवासी मुकीम पुत्र अब्दुल वाहीद को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर उसके पास से चोरी गये कॉपर के पाईप के टुकड़े बरामद किये। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी व गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश चंद्र मठपाल व ईश्वर सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment