काशीपुर। लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे चार वारंटियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्रतार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंटी के आधार पर विभिन्न मामलों के लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस की गठित टीमों ने मौहल्ला विजयनगर निवासी सुभाष चंद्र पुत्र विजय कश्यप उर्फ हरचरण, महेशपुरा निवासी शुएब उर्फ मोहम्मद अलीम पुत्र अमजद अली, लाहोरियान निवासी असित चतुर्वेदी पुत्र श्री प्रमोद कृष्ण चतुर्वेदी व अल्लीखां निवासी जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस उर्फ भूरा को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कौशल भाकुनी, देवेंद्र मेहता व गिरीश चंद्र, एएसआई अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल गिरीश मठपाल व ज्ञानेंद्र कुमार शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
