ओवरलोडेड वाहनों को लेकर पुलिस गंभीर ताबड़तोड़ किये जा रहे चालान

काशीपुर। आज कल नगर के बीचो-बीच ओवरलोड़िंग वाहन सरपट दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन ओवरलोडेड वाहनों के चालकों को मानो पुलिस का खौफ ही नहीं। अब पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ओवरलोडिंग वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए कई वाहनों को सीज कर उनसे भारी जुर्माना वसूला। वहीं कई वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। यहां बता दे की नगर क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ओवरलोडेड वाहनों पर नकेल का रही थी इस बीच कुछ समय तक ओवरलोडेड वाहन क्षेत्र में कम आ रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद से ही ओवरलोडेड वहां दोबारा नगर क्षेत्र में फर्राटा भरने लगे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसी क्रम में पुलिस ने ओवरलोडेड वाहनों पर फिर से नकेल कसनी शुरू कर दी है और ओवरलोड वाहनों की शिकायतों को गंभीरता लिया जा रहा है। उधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को निर्देशित किया है कि ओवर लोडेड वाहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए, इसी क्रम में पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है और ताबर तोड़ पुलिस ने ओवरलोडेड वाहनों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment