काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे चार गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग वादों में माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए 23/24 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों वारंटी काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष चंद्र पुत्र विजय कश्यप उर्फ हरचरण निवासी मोहल्ला विजयनगर (वाद संख्या 2521/23, धारा 138 एनआई एक्ट), शुएब उर्फ मोहम्मद अलीम पुत्र अमजद अली निवासी वार्ड नं. 12 महेशपुरा (वाद संख्या 1315/2020, धारा 13 जुआ अधिनियम), असित चतुर्वेदी पुत्र प्रमोद कृष्ण चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला लाहोरियान (वाद संख्या 36/25, धारा 138 एनआई एक्ट) तथा जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस उर्फ भूरा निवासी अल्ली खां (फौजदारी वाद संख्या 5333/22, धारा 323/504/506 भादवि) शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक देवेंद्र मेहता, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र, अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल गिरीश मठपाल और कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
