काशीपुर पुलिस का एक्शन, गैर-जमानती वारंटी दबोचा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में गठित टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 25 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिद्धांत जुनेजा पुत्र इंद्र कुमार जुनेजा, निवासी चंद्रा पेट्रोल पंप के पास, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 2172/24, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र और कांस्टेबल गिरीश मठपाल शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment