हेट स्पीच रिपोर्ट पर धामी का करारा पलटवार, ‘जरूरत पड़ी तो मोदी और शाह—दोनों को करूंगा कॉल

देहरादून। देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित ‘हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026’ के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित धाकड़ अंदाज में नजर आए। राजनीतिक मुद्दों से लेकर व्यक्तिगत सवालों तक, उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए और स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे।हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट में हेट स्पीच के मामलों को लेकर उठे सवाल पर मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मेरे प्रदेश की जनता जानती है कि मैं किसी से नफरत नहीं करता। लेकिन अगर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना, ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कार्रवाई करना, मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रोकना और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाना हेट स्पीच माना जाता है, तो मैं ऐसा करता रहूंगा।”कार्यक्रम के रैपिड-फायर राउंड में भी मुख्यमंत्री ने फुर्ती से जवाब दिए। मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने सुधार की आवश्यकता जताई, जबकि जोशीमठ पर कहा कि यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और वहां बेहतर पुनर्वास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। UCC को उन्होंने “एक समान कानून” बताया, वहीं केदारनाथ को भोलेनाथ की पवित्र भूमि कहा।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर पूछे गए सवाल पर धामी ने उन्हें अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उनका अधिकांश जीवन देश सेवा में बीता है।कार्यक्रम में एंकर ने एक दिलचस्प लेकिन पेचीदा सवाल पूछा कि अगर रात दो बजे किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं तो मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करेंगे या गृह मंत्री अमित शाह को? इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और कहा, “हमारी पार्टी का वर्क कल्चर बहुत स्पष्ट और शानदार है। परिस्थिति के अनुसार निर्णय लूंगा। मैं दोनों ही नेताओं को कॉल कर सकता हूं और कई बार उनसे मार्गदर्शन लिया भी है।”समागम के मंच से धामी ने एक बार फिर दोहराया कि राज्य के हित में सरकार कठोर और निर्णायक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment