काशीपुर। आज कोतवाली में थाना दिवस मनाया गया। जिसमें शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और समाधान भी किया गया।आज कोतवाली काशीपुर में थाना दिवस मनाया गया। इस दौरान कोतवाली में आए 25 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें लेन-देन, जमीन धोखाधड़ी, पारिवारिक आदि मामले आए। वहीं एक पिता और पुत्र के विवाद का मामला आया, जिसमें पिता को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए। एसएसआइ नवीन बुधानी ने बताया कि सभी मामलों को संबंधित चौकी प्रभारियों को दिए गए। सभी का समाधान करा दिया गया। यहां उपनिरीक्षक हेम तिवारी, देवेंद्र मेहता, कौशल भाकुनी, सौरभ भारती आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
