कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चैंपियन के आरोपों पर दिया जवाब

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया है। गोदियाल ने कहा कि उन पर 2002 में मुंबई के एक डांस क्लब में ले जाने का आरोप लगाया गया है, जबकि जिस डांस पार्टी की बात चैंपियन कर रहे हैं, उसमें भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चैंपियन के आरोपों का बेहतर जवाब भट्ट ही दे सकते हैं।इससे पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गोदियाल और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने गोदियाल पर 2002 में मुंबई में डांस क्लब ले जाने और हरक सिंह रावत को लेकर जैनी प्रकरण का जिक्र किया।चैंपियन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2002-03 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की ड्यूटी लगी थी। सभी नेता एक ही विमान से मुंबई गए थे। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर दोनों दलों के विधायकों ने उनसे दावत देने की बात कही थी। इस पर उन्होंने सभी को अपने घर पर आमंत्रित किया, लेकिन कई भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने घर के बाहर दावत देने की इच्छा जताई थी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment