उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े प्रमोशन, अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, अपर शिक्षा निदेशक रहे अजय नौडियाल को शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को विभाग में नेतृत्व सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नौडियाल लंबे समय से शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए नीतिगत और प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुके हैं।इसके साथ ही विभाग में अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है। मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को संयुक्त निदेशक से पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभाग ने उनसे शैक्षिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।शिक्षा विभाग के भीतर इन पदोन्नतियों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन इसे आगामी शैक्षिक सत्र की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए दायित्व मिलने के बाद अधिकारी विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment