मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी बोले—उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हुए उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुष, योग और ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है, जिसकी पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पूर्णागिरि मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत संगम है। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जब भी वह मां की इस पावन भूमि पर आते हैं, उन्हें अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।वहीं केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से उत्तराखंड में विकास की धारा लगातार प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य तेजी से धार्मिक आस्था और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को और गति मिलेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment