काशीपुर में रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को नगर वासियों को दे देनी चाहिए जिले की सौगात: गौतम

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होली के अवसर पर रविवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाने आ रहे हैं, उनका स्वागत है। साथ ही कहा कि होली के इस पावन अवसर पर दशकों पुरानी काशीपुर को जिला बनाने की मांग नगर वासियों सौगात दे देनी चाहिए। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की जनता पिछले करीब साठ वर्षों से अधिक समय से काशीपुर जिले की मांग करती आ रही है। मुख्यमंत्री का काशीपुर से विशेष लगाव है, तो क्यों न वे इस पौराणिक शहर को जिला घोषित कर जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दें। रंगोत्सव के दौरान यह सौगात जनता को दिये जाने का सुनहरा मौका होगा और रंगों से सराबोर काशीपुर की जनता भाजपा और मुख्यमंत्री श्री धामी को सदैव याद रखेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment