नगर निगम ने कैंप लगाकर दी लोगों को योजनाओं की जानकारी

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा आज वार्ड नंबर 36 एवं 39 निकट ताज मस्जिद विजयनगर नई बस्ती में कैंप लगाया गया। कैंप का मुख्य विषय था आपका कर, शहर का विकास, जिसमें नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज सुविधा हेतु कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर अधीक्षक अनुपमा भट्ट ने विभिन्न विषयों पर संबंधित लोगों को निगम द्वारा मिलने वाली शासन स्तरीय सुविधा से संबंधित जानकारी दी तथा लोगों ने भी बढ़-चढ़कर कैंप में अपना योगदान देकर विभिन्न दस्तावेज जमा करवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे राज्य की धामी सरकार द्वारा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा के माध्यम से जन समस्याओं पर अग्रसर है। इस मौके पर अनिरुद्ध गोड कर अधीक्षक, अंकित ऽर्कवाल कर निरीक्षक, बृजपाल सिंह, राशिद हुसैन, राहुल बैरिस्टर यादव सहायता समूह आदि जन मौजूद रहे

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment