हल्द्वानी में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक, 147 करोड़ से अधिक की 40 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हल्द्वानी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 147 करोड़ 28.56 लाख रुपये की लागत से 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं के जरिए स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और जनसुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकार्पण और शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जनपद विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र में विकास और तेज होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को “विकसित उत्तराखंड” बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र—चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, शिक्षा, स्वास्थ्य या पर्यटन—में निरंतर प्रगति कर रहा है और सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय इसी सोच के तहत लिए गए हैं।अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके संरक्षण के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य करती रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment