उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के निकट स्थित करीब 20 एकड़ भूमि एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। यह विवाद कथित तौर पर जमीन के ट्रांसफर और उसके उपयोग में बदलाव को लेकर शुरू हुआ है। जानकारी के अनुसार यह भूमि लगभग दो दशक पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक इस्लामिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन स्थापित करने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी, लेकिन अब आरोप सामने आ रहे हैं कि उक्त जमीन को छोटे-छोटे आवासीय प्लॉट में विभाजित कर बेचा…
Month: February 2026
मंडी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक-युवती के शव मिलने पर दहशत; चंपावत कनेक्शन की जांच तेज
गुरुवार सुबह मंडी क्षेत्र में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने सुबह मंडी परिसर के भीतर शव पड़े देख तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने…
महिला होलियारों की बैठकी होली की रही धूम
काशीपुर। महिला होलियारों की बैठकी होली विनीता जोशी के कटोराताल स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। 40 वर्षों से लगातार यह होली की परम्परा आज भी कायम है। इस बैठकी होली का प्रारम्भ सिद्धि के दाता बिन विधाता होलियार अंजू पंत, वीना जोशी, विनीता आदि ने गाकर किया। इसी क्रम को आगे बढाते हुए, होली अंबे के घर आज पूनम पंत, हिमानी जोशी, भावना जोशी ने होली गायी। इसी क्रम में लगातार होलियां गायी गयीं। यही नही महिला होलियारों ने नृत्य करके शमां बांध दिया। इस अवसर पर शोभा पंत,कमला पंत,…
कांवड़ियों के सेवार्थ के लिए निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा इकाई के तत्वावधान में बैलजूड़ी चौराहे पर कांवड़ियों के सेवार्थ आयोजित चार दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ- संदीप दीक्षित ने किया। सोसायटी सचिव अरुण पंत ने बताया कि शिविर में विगत वर्षों की भांति शिव भक्त कांवड़ियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए चिकित्सकों और दवाइयों की भरपूर व्यवस्था की गई है। चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने अतिथियों समेत शिविर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यहां उपाध्यक्ष डॉ- राजीव गुप्ता, सुखविंदर सिंह पन्नू, अनीता पंत, कौशलेश गुप्ता,…
शिव भक्तों के लिए महापौर ने एक और बस भेजी हरिद्वार
काशीपुर। शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महापौर दीपक बाली ने आज अपनी ओर से एक और बस हरिद्वार के लिए भेजी है। उल्लेखनीय है कि महापौर ने अपनी ओर से शिव भक्तों से भरी दो बसों को गत दिवस झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया था। हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसे कम पड़ रही है। गत दिवस भी यही हाल था और बस नहीं मिल पाने के कारण परेशान शिव भक्तों को महापौर दीपक बाली द्वारा गत वर्ष की…
कांवरियों की भरपूर देखभाल के लिए निगम और प्रशासन बधाई के पात्र-मुक्ता सिंह
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह ने बताया कि गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त कांवरिये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने स्थान को निकल चुके हैं। उन्होंने काशीपुर प्रशासन से शिव भक्त कांवरियों के सुरक्षा की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सीसी कैमरों द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। कांवरियों के मोटेश्वर महादेव व रुद्रपुर की ओर जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक से रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता शिवरात्रि तक खोल दिया जाए जिससे शिव भक्त कांवरियों…
चारधाम रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 216 किमी नई रेल लाइनों को मंजूरी; ऋषिकेश–कर्णप्रयाग बनेगी आधारशिला
उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम रेल परियोजना अब तेजी से साकार होती दिखाई दे रही है। लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी जा चुकी है, जो चारधाम रेल कनेक्टिविटी की आधारशिला मानी जा रही है। इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ तक रेल संपर्क विस्तार के लिए आवश्यक सर्वेक्षण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पौड़ी सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में रेल…
काशीपुर में भी बैंकों के यूनियन से जुड़े हुए सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे
काशीपुर। राष्ट्रव्यापी श्रमिक हड़ताल के मध्य नजर बैंक कर्मियों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में यूनियन से जुड़े हुए सभी बैंक कर्मी आज हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर काशीपुर की सभी बैंक शाखो में दिखाई पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी बैंक कर्मचारी रामनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर एकत्रित हुए और यहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के द्वारा श्रम कानून में बदलाव का विरोध करते हुए सरकार से इन कानून को…
पुलिस ने किया शराब चोरी का खुलासा माल समेत एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। अभी 2 दिन पूर्व एक देसी शराब की दुकान से अज्ञात चोर देसी शराब के चार कट्टे चोरी कर फरार हो गया था इसकी तहरीर दुकान के इंचार्ज ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी थी। आज पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी युवक को मय माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की विजय कुमार पुत्र श्री शीशपाल सिंह, निवासी किलावली कुंडा ने एक तहरीर बट 7 फरवरी को पुलिस को दी थी जिसमें बताया था कि वह रोजाना की तरह काली…
पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की स्कूटी के साथ युवक को किया गिरफ्तार
काशीपुर। 48 घंटे पूर्व नगर क्षेत्र से स्कूटी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने स्कूटी समेत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की नगर के कुर्माचल कॉलोनी निवासी उमेश पांडेय पुत्र देवीदत्त पाण्डेय की स्कूटी संख्या UK 18U 6417 चोरी हो गई थी, तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते तत्काल सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोर को 48 घंटे से कम समय में तलाश कर…
