बग्वालीपोखर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्वालीपोखर स्थित भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय रेवती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने परिवार के लिए इस क्षति…
Day: March 1, 2026
रंगोत्सव होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
काशीपुर। नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समरोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महापौर…
नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न
काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया अमित शर्मा मयंक शर्मा श्वेता नगर एवं गायत्री नगर ने…
होली के त्यौहार के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा
काशीपुर। होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। क्षेत्र में नकली दुग्ध पेय पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज सुबह मंडी चौकी के पास चेकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के…
काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर किया स्वागत
काशीपुर। आज नगर के स्टेडियम में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के 40 सदस्य, पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का गरिमामय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार…
