रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह बड़े हर्षाेल्लास और रंगों की बौछार के साथ मनाया

काशीपुर। रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े उत्साह, हर्षाेल्लास और रंगों की बौछार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, डांस, मनोरंजक गेम्स ने उपस्थित महिलाओं को पूरे समय उत्साहित बनाए रखा। आयोजन स्थल पर रंगों की छटा और पारंपरिक पंजाबी अंदाज ने माहौल को और भी खास बना दिया। उल्लेऽनीय है कि रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप की स्थापना उर्वशी दत्त बाली द्वारा की गई है। उनके नेतृत्व में यह समूह लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी प्रेम, सहयोग और उत्सव की भावना को बढ़ावा दे सकें। उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में समूह ने कम समय में हीअपनीअलगपहचान बनाई है। ग्लैमरस गुलाल क्वीन का खिताब मन्नू ढिल्लों को मिला। मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी के रूप में नीलम छाबड़ा को सम्मानित किया गया। डपेे थ्मेजपअम टपइम का सम्मान किरणलीन सेठी को प्रदान किया गया। सरप्राइज सेगमेंट में इन तीनों विजेताओं को विशेष सम्मान देकर समारोह को और भी यादगार बना दिया गया। आयोजन की सफलता में उर्वशी दत्त बाली के साथ विन्नी सेठी, नीरू अरोड़ा, साक्षी छाबड़ा, ईशा भल्ला, अनु सेठी एवं मनीषा का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाया।रंगों और उमंग से भरपूर इस आयोजन ने सभी उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं उत्सव की परंपरा को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और आगामी आयोजनों के संकल्प के साथ हुआ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment