होली पर्व को लेकर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान कई भट्ठियां नष्ट शराब भी बरामद

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ आईटीआई कोतवाली को अभियान जोरो शोरो से जारी है। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही अभियान चलाकर जहां सात कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया वहीं 14 हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि होली त्यौहार को लेकर आईटीआई कोतवाली पुलिस पूरी तरह सक्रिय है तथा कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसे ने अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाये अभियान चलाया गया। दो दिन के भीतर ग्राम बरखेडी, ग्राम खाईखेड़ा व बहल्ला नदी के किनारे अवैध शराब की 7 कच्ची भट्टियों को तोड़कर लगभग 14000 लीटर लहन नष्ट किया गया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।वही पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने के दौरान महुआखेड़ा गंज स्थित कालीन फैक्ट्री के पास स्थित खाली प्लॉट से ग्राम कटैया निवासी बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह को कच्ची शराब बेचते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं कुंडा कोतवाली पुलिस ने ग्राम हरियावाला स्थित श्री श्याम फैक्ट्री के पास से नीलकंठ कालोनी सवरखेड़ा निवासी मनोज पुत्र गौरख को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment