काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ होली का समारोह मनाया गया।आज बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली का रंग लगाया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायकी, नृत्य काविताओं की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान न्यायिक पीठासीन अधिकारीगण ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अधिवक्ताओं को बधाईयां दी। बार एसोसिएशन काशीपुर के होली मिलन समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि होली के रंग धार्मिक एकता के परिचायक है हमें तमाम रंगों में ऐसी एकरूपता दिखाई देती है जो की विश्व इस एकरूपता को देखकर हमारे देश को विश्व पटल पर धार्मिक एकता का संदेश वाहक मानता है। वहां अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीती शर्मा, आदि मौजूद रहे।












संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
