देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।मुख्यमंत्री ने होली को सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, अपनत्व और एकता की भावना को मजबूत करती है तथा सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने का संदेश देती है, जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।सीएम धामी ने राज्य को 21वीं सदी के तीसरे दशक में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में तेज गति से काम कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ होली का पर्व मनाएं और राज्य के समग्र विकास में सहभागी बनें।‘उत्तराखंड का दशक’ साकार करने का लक्ष्यमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को भी स्मरण किया, जो उन्होंने केदारनाथ धाम से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को विकास, समृद्धि और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।












संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
