देहरादून। ईरान में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो गई है। गृह विभाग ने प्रदेश के 35 ऐसे व्यक्तियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है, जो वर्तमान में ईरान में फंसे बताए जा रहे हैं। इनमें सर्वाधिक 32 नाम हरिद्वार जनपद से, दो चमोली से और एक पौड़ी गढ़वाल जिले से संबंधित है।गृह विभाग ने एहतियातन सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि यदि उनके संज्ञान में ईरान में फंसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी आती है तो तत्काल इसकी सूचना शासन…
Day: March 4, 2026
साइलेंट महामारी बनता मोटापा: 5-2-1-0 मंत्र से बच्चों और बड़ों को बचाने की सलाह
देहरादून। आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ और बदलती खानपान आदतों के बीच मोटापा तेजी से गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल शरीर का वजन बढ़ना नहीं, बल्कि एक “साइलेंट किलर” है, जो आगे चलकर मधुमेह, हृदय रोग और अन्य जटिल बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। खास चिंता की बात यह है कि अब बच्चे भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फास्ट-फूड, पैकेज्ड और अधिक शक्कर व वसा युक्त खाद्य पदार्थों का…
गैरसैंण बजट सत्र में सरकार का बड़ा एजेंडा: यूसीसी संशोधन समेत कई अहम विधेयक होंगे पेश
देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करने जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संशोधन विधेयक को लेकर है। विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक प्राप्त हो चुके हैं, जबकि विभिन्न विभागों और आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जाएगी। इस बार के सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से 580 से अधिक प्रश्न…
गुरुकुल हेलीपैड पर हंगामा: सीएम धामी के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक
हरिद्वार। गुरुकुल हेलीपैड पर मंगलवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्री और कई भाजपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नेता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने…
