काशीपुर। पारिवारिक होली मिलन एवं भजन संध्या में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उमड़े। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। वही भजन गायको ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया। बीती शाम रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल, सचिव एडवोकेट प्रखर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल, महिला संयोजिका निधि अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,विमल गुड़िया, गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, प्रिंस अग्रवाल, डा- विनय जैन, कौशलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा महानगर काशीपुर के सदस्यों ने रामलीला मैदान में हुए होली मिलन समारोह में पहुंचकर एक दूसरे के गले मिलकर नगर वासियों को होली की बधाई दी और भारत के विश्व गुरु बनने की कामना की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, पंडित संदीप चतुर्वेदी, पंडित विमल गुड़िया, पंडित भास्कर त्यागी एडवोकेट, पंडित गिरीश तिवारी, पंडित अनिल शर्मा, पंडित बसंत बल्लभ भट्टð, पंडित मोहन चंद्र पपने, पंडित प्रदीप जोशी, पंडित मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
